CISF Constable Tradesmen Recruitment 2025 : सीआईएसफ में कांस्टेबल भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए बड़ी खबर है क्योंकि सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स द्वारा रोजगार समाचार 22 से 28 फरवरी 2025 के माध्यम से नई ट्रेडमैन भर्ती के लिए के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। यह नोटिफिकेशन 1161 पदों के लिए जारी किया गया है जिसके लिए योग्यता 10वीं पास रखी गई है। इस लेख के माध्यम से हम आपको सीआईएसफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 से संबंधित संपूर्ण जानकारी दे रहे हैं।

CISF Constable Tradesmen Recruitment 2025 : संक्षिप्त जानकारी
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा कांस्टेबल ट्रेड्समैन की भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। वे सभी पुरुष और महिला उम्मीदवार जो भारत के नागरिक हैं, वे इस भर्ती के लिए आवेदन के पात्र होंगे। संक्षिप्त जानकारी निम्न है:
पैरामीटर | विवरण |
---|---|
संगठन का नाम | केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) |
पद का नाम | कांस्टेबल /ट्रेड्समैन |
पदों की संख्या | 1161 |
नौकरी का स्थान | संपूर्ण भारत |
चयन चरण | फिजिकल टेस्ट,लिखित परीक्षा और ट्रेड टेस्ट |
शैक्षणिक योग्यता | कक्षा 10 पास |
आयु सीमा | 18 से 23 वर्ष |
आधिकारिक वेबसाइट | www.cisf.gov.in |
सीआईएसफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 के लिए आवेदन की तिथियां
इस भर्ती के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन स्वीकार किए जाएंगे ऑनलाइन आवेदन 5 मार्च 2025 से शुरू होंगे। जबकि ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 3 अप्रैल 2025 रहेगी। अंतिम तिथि के बाद आवेदन का लिंक निष्क्रीय कर दिया जाएगा। इसीलिए जल्दी आवेदन करें।
- आवेदन फॉर्म शुरू: 05/03/2025
- आवेदन की अंतिम तिथि: 03/04/2025
सीआईएसफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025: पदों का वर्गीकरण
केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल द्वारा यह भर्ती 1161 पदों के लिए जारी की गई है। जिसमें महिला के लिए पदों की संख्या 103 जबकि पुरुष उम्मीदवार के लिए पदों की संख्या 945 है। वही एस उम्मीदवारों के लिए 113 पद निर्धारित किए गए हैं। पदों का वर्गीकरण निम्न प्रकार है:
पद का नाम | पुरुष | महिला | कुल | ईएसएम | कुल रिक्तियाँ |
---|---|---|---|---|---|
कांस्टेबल / कुक | 400 | 44 | 444 | 49 | 493 |
कांस्टेबल / मोची | 07 | 01 | 08 | 01 | 09 |
कांस्टेबल / दर्जी | 19 | 02 | 21 | 02 | 23 |
कांस्टेबल / नाई | 163 | 17 | 180 | 19 | 199 |
कांस्टेबल / धोबी | 212 | 24 | 236 | 26 | 262 |
कांस्टेबल / सफ़ाई करने वाला | 123 | 14 | 137 | 15 | 152 |
कांस्टेबल / चित्रकार | 02 | 00 | 02 | 00 | 02 |
कांस्टेबल / बढ़ई | 07 | 01 | 08 | 01 | 09 |
कांस्टेबल / इलेक्ट्रीशियन | 04 | 00 | 04 | 00 | 04 |
कांस्टेबल / माली | 04 | 00 | 04 | 00 | 04 |
कांस्टेबल / वेल्डर | 01 | 00 | 01 | 00 | 01 |
कांस्टेबल / चार्ज मैन | 01 | 00 | 01 | 00 | 01 |
कांस्टेबल / एमपी अटेंडेंट | 02 | 00 | 02 | 00 | 02 |
कुल | 945 | 103 | 1048 | 113 | 1161 |
CISF Constable Tradesmen Bharti 2025 : Application Fees
सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फोर्स कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन करने वाली उम्मीदवार को निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। शुक्ल का विवरण निम्न प्रकार है:
- सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवार के लिए ₹100
- अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवार के लिए निशुल्क का आवेदन
आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन करना होगा. एक बार आवेदन शुल्क का भुगतान करने पर किसी भी सूरत में वापस नहीं किया जाएगा.
सीआईएसफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भर्ती 2025 : आयु सीमा
इस भर्ती में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। जबकि उम्मीदवार की अधिकतम आयु 23 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षित वर्गों को सरकारी नियम अनुसार अधिकतम आयु में छूट दी जाएगी आयु की गणना की तिथि 1 अगस्त 2025 के अनुसार की जाएगी।
आवश्यक शैक्षणिक योग्यता
सीआईएसफ कांस्टेबल भारती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार का दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है। जबकि उसे संबंधित ट्रेड का ज्ञान होना चाहिए। इसके लिए उसके पास आईटीआई सर्टिफिकेट भी होना चाहिए। शैक्षणिक योग्यता और सर्टिफिकेट के लिए तिथि 3 अप्रैल 2025 रहेगी।
CISF Constable Tradesmen Recruitment 2025: चयन प्रक्रिया
सीआईएसफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन भारती में सबसे पहले फिजिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा. फिजिकल परीक्षा के बाद लिखित परीक्षा, ट्रेड परीक्षा तथा दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल परीक्षण किया जाएगा। इन सभी प्रक्रियाओं के बाद उम्मीदवार को नियुक्त कर लिया जाएगा।
CISF Constable Tradesmen Vacancy 2025 Salary
सीआईएसफ कांस्टेबल ट्रेड्समैन पद के लिए चयन होने वाले उम्मीदवार को पे लेवल 3 के तहत 21700 से लेकर 69100 वेतन दिया जाएगा।
How To Apply CISF Constable Tradesmen Recruitment 2025
सीआईएसफ ट्रेड्समैन भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन cisfrectt.cisf.gov.in माध्यम से किए जाएंगे। ऑनलाइन आवेदन के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:
- पहले आप आधिकारिक वेबसाइट को ओपन करें।
- आधिकारिक वेबसाइट खोलने के बाद रिक्रूटमेंट पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको पर cisfrectt.cisf.gov.in क्लिक करना है.
- अब आपको पंजीकरण करवाना होगा.
- पंजीकरण के लिए मेल आईडी होनी आवश्यक है.
- पंजीकरण के बाद लॉगिन करके आवेदन फार्म भरे.
- आवेदन फार्म में व्यक्तिगत एवं क्षेत्र की जानकारी दर्ज करें.
- जहां जरूरी हो स्कैन किए हुए दस्तावेज अपलोड करें.
- जिन कैटेगरी के उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं वे आवेदन शुल्क का भुगतान करें.
- अंत में आवेदन फार्म को सबमिट करें.
- भविष्य के संदर्भ में आवेदन का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख ले.
CISF Constable Tradesmen Bharti 2025: महत्वपूर्ण लिंक
आवेदन करने का लिंक | Apply Online |
CISF Constable Tradesmen Recruitment Notification | Notification |
CISF Constable Tradesmen Details Recruitment Notification | Notification |
Official Website | CISF |
भर्ती से संबंधित जानकारी के लिए ज्वाइन करें | WhatsApp Group | Telegram group |