Rajasthan Budget 2025 In Hindi : राजस्थान की भजनलाल सरकार आज 11:00 से अपने कार्यकाल का दूसरा बजट पेश कर रही है। यह बजट विधानसभा में राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश किया जा रहा है। जिसमें राजस्थान में विभिन्न भर्तियों की बौछार की घोषणा की जा रही है। इस बजट में शिक्षा क्षेत्र को क्या मिला इसकी जानकारी हमारे द्वारा आगे दी जा रही है। राजस्थान बजट 2025 की लाइव अपडेट हिंदी में जानने के लिए आप हमारे पेज के साथ जुड़े रहे। क्योंकि यहां हिंदी में जानकारी दी जा रही है।

Budget Rajasthan 2025 LIVE: राजस्थान बजट से लोगों को क्या उम्मीद
राजस्थान के भजन लाल सरकार द्वारा वित्तीय बजट 2025-26 की घोषणा की जा रही है।राजस्थान की 16वी विधानसभा में इस बजट को पेश किया जा रहा है। इस बजट से काफी उम्मीदें हैं। राजस्थान के इस बजट में राजस्थान के इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने पर जोर दिया गया है। इस बजट के माध्यम से जनता को काफी सौगात दी गई है। इस बजट को तैयार पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में रहे अफ़सरो द्वारा तैयार किया गया है।
राजस्थान 17वी विधानसभा में बजट पेश
उपमुख्यमंत्री और राजस्थान की वित्त मंत्री द्वारा 17 विधानसभा में बजट पेश किया जा रहा है. जिसकी लाइव अपडेट यहां से देख सकते हैं.
Rajasthan Budget 2025 Live Update
आपके यहां राजस्थान बजट 2025 की लाइव अपडेट दी जा रही है. पेज को रिफ्रेश करते रहें. क्योंकि नई जानकारी अपडेट बार-बार अपडेट की जाएगी.
पेयजल विभाग मे 1050 पदो कि घोषणा, संविदा कर्मचारियों के 1050 पदों की घोषणा.
100 यूनिट बिजली फ्री को बढ़ाकर 150 यूनिट बिजली फ्री की घोषणा।
मुख्यमंत्री जल जीवन मिशन ( शहरी) योजना – 5830 करोड़ का बजट.
2 लाख घरों में जल कनैक्शन के लिए 425 करोड़।
सड़क निर्माण के लिए 5 हजार करोड़ की घोषणा।
50 हजार कृषि कनेक्शन देने की घोषणा।
500 रोडवेज की नई बसों का एलान।
अनुसूचित जनजाति और जनजाति के लिए 1750 करोड़ फंड की घोषणा।
प्रदेश में 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे की घोषणा।
15 शहरों में रिंग रोड का निर्माण।
शिवरेज एवं ड्रेनेज सिस्टम के लिए ₹12000 करोड़ की घोषणा।
जयपुर में ट्रैफिक सुरक्षा के लिए 250 करोड रुपए की घोषणा।
2 लाख नए पट्टे वितरण की घोषणा।
पुजारियों का मानदेय बढ़ाकर 7500 किया।
1 लाख 25 हजार नई भर्तियों की घोषण।
बेरोजगार युवाओं के लिए युवा नीति 2025.
निजी क्षेत्र मे 1 लाख 50000 नौकरियां।
आगामी वर्ष में 750 चिकित्सकों 1500 पैरामेडिकल पदों पर भर्ती होगी।
70 वर्ष से आयु के अधिक वृद्धजन को घर पर ही निशुल्क दवा प्राप्त करवाई जाएगी।
मां नेत्र वाउचर योजना – कामगारों की आंखों की जांच कर निशुल्क चश्मा उपलब्ध करवाई जाने के लिए.
विश्वकर्मा युवा उद्यमी योजना की घोषणा।
युवाओं में खुशी की लहर, 3500 नए पुलिसकर्मियों की होगी भर्ती.
कालीबाई योजना के अंतर्गत आगामी वर्ष में 35000 स्कूटी वितरण की जाएगी.
आंगनवाड़ी – सप्ताह में 5 दिन दिया जाएगा दूध.
20 लाख महिलाये होंगी लखपति दीदी.
1000 पदों पर पशुपालन विभाग में भर्ती।
किसान सम्मान निधि में राशि – 9000 रूपये।
कालीबाई योजना के अंतर्गत आगामी वर्ष में 35000 स्कूटी वितरण की जाएगी।
विधायक कों लैपटॉप तथा कर्मचारियों को टैबलेट दिए जाने की घोषणा।