Territorial Army Bharti : प्रादेशिक सेना भर्ती रैली 2024 सैनिक, क्लर्क, जीडी, ट्रेड्समैन अधिसूचना जारी, यहां से देखें पूरी जानकारी

Territorial Army Bharti के लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है. प्रादेशिक सेना के अंतर्गत विभिन्न बटालियन और इकाइयाँ मे इस भर्ती के लिए रैली के माध्यम से भर्ती का आयोजन किया जाएगा। भारतीय टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली भर्ती 2024 का आयोजन भारत के सभी राज्यों में किया जाएगा। राज्यवार रैली कार्यक्रम जारी कर दिया गया है. टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली 2024 का नोटिफिकेशन रोजगार समाचार के माध्यम से जारी किया गया है. यह रोजगार समाचार 12 से 18 अक्टूबर 2024 में जारी किया गया है. इच्छुक एवं योग्य आवेदक जो टेरिटोरियल आर्मी रैली भर्ती 2024 के लिए आवेदन करना चाहते हैं वह इस रैली में भाग ले. अधिक जानकारी आगे दी जा रही है.

Territorial Army Bharti : प्रादेशिक सेना भर्ती रैली 2024 सैनिक, क्लर्क, जीडी, ट्रेड्समैन अधिसूचना जारी, यहां से देखें पूरी जानकारी
IndianTerritorial Army Bharti

Territorial Army Rally Notification 2024

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली 2024 के लिए विभिन्न राज्यों की तिथि निम्न है:

LocationBharti DateState/ UT/ Districts
माधोपुर (पंजाब)10-24 Nov. 2024लद्दाख, जम्मू और कश्मीर, पठानकोट
लुधियाना (पंजाब)10-24 Nov. 2024पंजाब (एसएएस नगर और पठानकोट को छोड़कर)
कालका (हरियाणा)28 Nov.- 12 Dec. 2024Himachal Pradesh, Chandigarh, Panchkula, SAS Nagar
नई दिल्ली28 Nov.- 12 Dec. 2024दिल्ली, हरियाणा (पंचकूला को छोड़कर)
पिथौरागढ़ (उत्तराखंड)12-27 Nov. 2024ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड
दानापुर (बिहार)12-27 Nov. 2024ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, झारखंड
कोल्हापुर (महाराष्ट्र)4-16 Nov. 2024महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, पांडिचेरी, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक,
कोयम्बटूर (तमिलनाडु)4-16 Nov. 2024महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, पांडिचेरी, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक,
बेलगावी (कर्नाटक)4-16 Nov. 2024महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, पांडिचेरी, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक,
बेलगावी (कर्नाटक)4-16 Nov. 2024महाराष्ट्र, तेलंगाना, गुजरात, गोवा, पांडिचेरी, दादर और नगर हवेली, दमन और दीव, लक्षद्वीप, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक,
श्री विजया पुरम (अंडमान और निकोबार)4-16 Nov. 2024पश्चिम बंगाल, अंडमान और निकोबार, पूर्वोत्तर राज्य

Indian Territorial Army Rally Vacancy 2024

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली 2024 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है यह नोटिफिकेशन लगभग3000 से अधिक पदों पर जारी किया गया है. पदों की जानकारी निम्न है:

सैनिक (जीडी) : 2500+ पद
सैनिक (क्लर्क) : 50+ पद
ट्रेड्समैन (10वीं पास) : 300+ पद
ट्रेड्समैन (8वीं पास) : 300+ पद

Territorial Army Rally Vacancy 2024 के लिए आयु सीमा

इंडियन आर्मी टेरिटोरियल आर्मी भर्ती 2024 के में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 42 वर्ष से ज्यादा नहीं होना चाहिए। आयु सीमा की गणना के लिए कटऑफ तिथि भर्ती रैली (भर्ती) की तिथि है।

आवेदन शुल्क

इस भर्ती के लिए आपको किसी भी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं देना है। यानी उम्मीदवार निशुल्क आवेदन कर पाएंगे।

शैक्षणिक योग्यता

प्रादेशिक सेना भर्ती रैली 2024 में आवेदन करने के लिए निर्धारित पात्रता रखी गई है जो निम्न है:-

सैनिक (जीडी) : 45% अंकों के साथ 10वीं पास
सैनिक (क्लर्क) : 60% अंकों के साथ 12वीं पास
ट्रेड्समैन (10वीं पास) : 10वीं पास
ट्रेड्समैन (8वीं पास) : 8वीं पास

Selection Process Of Territorial Army Rally Recruitment 2024

इंडियन आर्मी में टेक्निकल ग्रेजुएट कोर्स के लिए निम्न प्रकार से चयन किया जाएगा:

शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET)
लिखित परीक्षा
ट्रेड टेस्ट (पद की आवश्यकता के अनुसार)
दस्तावेज सत्यापन
चिकित्सा परीक्षा

ऐसे करें आवेदन

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली 2024 में शामिल होने के लिए आपको ऑफलाइन या ऑनलाइन आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है. केवल आप अपनी पात्रता की जांच कर निर्धारित समय पर रैली कार्यक्रम के समय पर निर्धारित पते पर पहुंच जाए. प्रादेशिक सेना भर्ती रैली 2024 मैं शामिल होने से पहले आप अपने निर्धारित पात्रता की जांच कर ले. यदि आप पात्र हैं तो दिए गए कार्यक्रम पर पहुंच जाएं।

Territorial Army Bharti Rally 2024 Important Link

टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली अधिसूचना (पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, एचपी, चंडीगढ़) : यहां देखें

टेरिटोरियल आर्मी रैली अधिसूचना (राजस्थान, महाराष्ट्र, आंध्र (एपी), तेलंगाना, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, गुजरात, गोवा, पोंडी, दादरा हवेली, दमन दीव, लक्षद्वीप) : यहां देखें

इंडियन टेरिटोरियल आर्मी भर्ती रैली अधिसूचना (पश्चिम बंगाल, उत्तर पूर्व राज्य) : यहां देखें

टेरिटोरियल आर्मी रैली अधिसूचना (ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार, एमपी, यूपी, उत्तराखंड, झारखंड) : यहां देखें

आधिकारिक वेबसाइट : Territ. Army

Leave a Comment