Women 50 Percent Reservation : राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मे महिलाओ को 50 प्रतिशत आरक्षण

Women 50 Percent Reservation : राजस्थान की भजन लाल सरकार ने महिलाओं को थर्ड ग्रेड टीचर में 50% आरक्षण पर मंजूरी दे दी है.

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा नहीं 14 जून 2024 को महिलाओं के लिए बड़ा तोहफा दिया है। जिसके अनुसार तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती में महिलाओं को 50% आरक्षण दिया जाएगा। पहले यह 30% था। इस फैसले के बाद बड़ी संख्याओं में थर्ड ग्रेड टीचर में महिलाओं की भर्ती की जाएगी। राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर 50% महिलाओं को आरक्षण संबंधित फैसले को जल्द ही कानूनी रूप दिया जाएगा।

Women 50 Percent Reservation : राजस्थान तृतीय श्रेणी शिक्षक भर्ती मे महिलाओ को 50 प्रतिशत आरक्षण

भजनलाल शर्मा ने महिलाओं को 50% आरक्षण को दी मंजूरी

राजस्थान के मुख्यमंत्री द्वारा चुनाव से पूर्व महिलाओं को 50% आरक्षण का संकल्प लिया गया था। जिन्हें पूरा करते हुए मुख्यमंत्री ने आरक्षण की सीमा 30% से बढ़कर 50% कर दी गई है। इसके लिए मुख्यमंत्री द्वारा पंचायती राज अधिनियम में संशोधन किया जाएगा। और संशोधन के बाद यह है कानूनी रूप ले लेगा। इस संबंध में भजनलाल शर्मा ने कहा है कि महिला सशक्तिकरण एवं सर्वांगीण विकास के लिए वे प्रतिबद्ध है। इससे महिलाओं को बराबर के अवसर मिलेंगे एवं महिलाएं आत्मनिर्भर होगी।

10 जुलाई को पेश होगा बजट, थर्ड ग्रेड टीचर के 60000 पदों पर हो सकती है घोषणा

राजस्थान का पूर्ण बजट 10 जुलाई को जारी किया जाएगा। जिसमें राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर के पदों के लिए नई भर्ती की घोषणा की जा सकती है। अभी राजस्थान में 60000 थर्ड ग्रेड टीचर के पद खाली है। अगर राजस्थान सरकार 60000 पदों पर थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती की घोषणा करती है तो उसके अनुसार 50% यानी 30000 पद महिलाओं के लिए आरक्षित होंगे। 10 जुलाई को होने वाले पेश होने वाले बजट में कई घोषणाएं की जा सकती हैं।

Women 50 Percent Reservation news

थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती से पहले रीट परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिसके लिए जल्द ही घोषणा की जा सकती है। एवं पंचायती राज संशोधन में महिला आरक्षण बिल पास होने के बाद थर्ड ग्रेड टीचर में महिलाओं को 50% आरक्षण भी दिया जाएगा। जैसे ही इसमें संशोधन किया जाता है हम आपको सबसे पहले अपडेट कर देंगे। तथा राजस्थान थर्ड ग्रेड टीचर भर्ती और रीट भर्ती की सबसे पहले जानकारी के लिए आप हमारे टेलीग्राम और व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ सकते हैं।

Leave a Comment