Rajasthan Safai Karamchari Bharti postponed Today : राजस्थान सफाई कर्मचारियों भर्ती को एक बार पुनः स्थगित कर दिया गया है। जब से राजस्थान सफाई कर्मचारी की भर्ती शुरू हुई है यह लगातार विवादों में घिरती जा रही है। तथा यह लगातार तीसरा कारण है जिसके कारण सफाई कर्मचारी भर्ती तीन बार स्थगित कर दी गई है। इस लेख के माध्यम से हम आपको राजस्थान सफाई कर्मचारी की भर्ती पर लगी रोक के बारे में पूरी जानकारी आगे दे रहे हैं। जिससे आप समझ पाएंगे कि यह भर्ती क्यों स्थगित हुई है।
23820 पदों के लिए चल रही है आवेदन की प्रक्रिया
राजस्थान सफाई कर्मचारियों की भर्ती 23820 पदों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। अभी कुछ दिनों पहले ही इसके आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ाई गई थी। लेकिन अब इस सरकार द्वारा स्थगित करने का फैसला लिया गया है। इस भर्ती को स्थगित करने के कई कारण हैं। हम आपको उन सभी कारणों से अवगत कराएंगे।
Rajasthan Safai Karamchari Bharti Postponed Today होने का क्या है कारण?
राजस्थान में सफाई कर्मियों की भर्ती को स्थगित करने का प्रमुख कारण है कि इस भर्ती के लिए ग्रेटर नगर निगम और हेरिटेज निगम की सीटों के लेकर वाल्मीकि एवं सफाई श्रमिक संघ द्वारा लगातार प्रदर्शन चल रहा था। बीते कुछ दिनों से जयपुर में सफाई कर्मचारी पद के लिए बनाए जा रहे अनुभव प्रमाण पत्र भी गलत थे। एवं वाल्मीकि समाज से जुड़े सफाई कर्मचारियों के अनुभव प्रमाण पत्र भी नहीं बनाये जा रहे थे। जिसके कारण वे सभी यूनियन के नेतृत्व में हड़ताल की। तथा इसके लिए उन्होंने सरकार के सामने मांगे रखी। तथा सरकार ने अब इन मांगों को मान लिया है। एवं अनुभव प्रमाण पत्र न बनाने के कारण जयपुर में भर्ती को स्थगित करने का समझौता कर लिया गया है। इसके बाद कर्मचारियों ने हड़ताल वापस ली है।
सवाल! क्या पूरी भर्ती प्रक्रिया रद्द हुई है?
उम्मीदवारों की जानकारी के लिए बता दे की 2 दिन पहले जयपुर ग्रेटर निगम और जयपुर हेरिटेज निगम के विज्ञापित पदों के लिए भर्ती को स्थगित किया गया है. उसके बाद कल देर रात पूरी भर्ती प्रक्रिया को ही रद्द करने का फैसला लिया गया है. इसके संबंध में नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है. अब नए सिरे से इस भर्ती के लिए आवेदन मांगे जाएंगे
क्या है सरकार का रुख!
सरकार द्वारा पहले जयपुर सफाई कर्मचारी भर्ती को संविदा पर करने का निर्णय लिया गया था. बाकी जिलों के लिए लॉटरी 7 दिसंबर 2024 को जारी करनी थी. लेकिनस्वायत शासन विभाग द्वारा राज्य की नगरी निकायों में सफाई कर्मचारियों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती हेतु पूरे प्रक्रिया को प्रत्याहारित यानी रद्द किया जाता है. इसके संबंध में स्वायत्त शासन विभाग द्वारा राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती कैंसिल होने का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. जिसे आप नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से चेक कर सकते हैं.
Rajasthan Safai Karamchari Vacancy Cancelled Check
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के निरस्त होने का नोटिफिकेशन यहां से देखें